पन्ना में युवक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप:ओबीसी महासभा ने सीएम के नाम दिया ज्ञापन; बोले- यह IAS अधिकारी-महापुरुषों का अपमान

संविधान दिवस पर पन्ना जिले में एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। ओबीसी महासभा का आरोप है कि वीडियो में युवक समाज के महापुरुषों के लिए आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का उपयोग कर रहा है। इसे लेकर ओबीसी महासभा संगठन ने पवई थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। IAS अधिकारी और महापुरुषों पर टिप्पणी का आरोप ज्ञापन में बताया गया कि वीडियो में सत्यम शर्मा नाम का युवक आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए नजर आ रहा है। सत्यम शर्मा पवई तहसील के ग्राम हिनौता, पोस्ट मुराछ का निवासी बताया है। उसने अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ जातिगत और अपमानजनक टिप्पणी की है। वीडियो में सत्यम शर्मा पर बहुजन महापुरुषों के प्रति भी अपमानजनक बातें कहने और संविधान को न मानने जैसी बातें बोलने का आरोप लगाया गया है। महासभा ने इसे समाज विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। सदस्य बोले- समाज की भावनाएं आहत हुई ओबीसी महासभा ने सीएम के नाम पवई एसडीएम को ज्ञापन देते हुए कहा कि इस वीडियो से पिछड़ा वर्ग, दलित और आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने स्पष्ट किया कि ऐसे कृत्यों को लेकर समाज में भारी आक्रोश है और दोषियों को हर हाल में कानून के दायरे में लाना आवश्यक है। SC/ST एक्ट सहित कड़ी कार्रवाई की मांग महासभा ने मांग की है कि आरोपी सत्यम शर्मा पर एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत तुरंत प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी ज्ञापन में सागर के रहली तहसील के मढियाखुर्द निवासी मुरारी पांडेय पर भी पटेल समाज के विरुद्ध अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। महासभा ने उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की मांग रखी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *