पन्ना में हाजिरी कंपनी बस का स्टेरिंग पट्टा टूटा:डंपर से भिड़ी, छह यात्री घायल, पुरैना गांव के पास हादसा

हटा से पन्ना जा रही हाजिरी कंपनी की एक यात्री बस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुरैना ग्राम के पास बस का स्टेरिंग पट्टा टूटने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक डंपर से जा भिड़ी। इस हादसे में करीब छह यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हाजिरी कंपनी की बस यात्रियों को लेकर गंतव्य की ओर जा रही थी। पुरैना ग्राम के पास अचानक बस के स्टेरिंग का पट्टा टूट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर लहराने लगी और सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उनकी सहायता से घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सभी घायल यात्रियों को तुरंत अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *