पन्ना में 2 चोर पकड़ाए, दो बाइक जब्त:दोनों युवक सतना के रहने वाले, देवेन्द्रनगर और सलेहा में की थी वारदात

पन्ना पुलिस ने बाइक चोरी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पासे से 2 बाइक और ढाई हजार रुपए जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई देवेन्द्रनगर और सलेहा थाना क्षेत्रों में दर्ज कई बाइक चोरी के मामलों के बाद की गई। पुलिस ने विवेक चौधरी (19) और मनित लोधी (21) को हिरासत में लिया। ये दोनों सतना जिले के नागौद निवासी हैं। पूछताछ में, दोनों आरोपियों ने देवेन्द्रनगर और सलेहा के अलावा सतना जिले के नागौद क्षेत्र में भी बाइक चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। उन्होंने एक बाइक की डिग्गी से नकद राशि चोरी करने की बात भी कबूली है। पुलिस टीम ने आरोपियों के बताए ठिकानों से एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो बाइक, एक बजाज प्लेटिना बाइक जब्त की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच अभी जारी है, जिससे अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *