परतापुर में 3 दिन बिजली रहेगी बंद:रोजाना 6 घंटे सुबह 8 से 2 बजे तक होगी कटौती

परतापुर डिस्कॉम क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अगले तीन दिनों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। डिस्कॉम द्वारा आवश्यक रखरखाव और सर्विस लाइन बदलने के कार्य के चलते यह कटौती की जा रही है। इस दौरान प्रतिदिन करीब 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। परतापुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता प्रतीक श्रीमाली ने बताया- गणेश मंदिर से स्कूल ग्राउंड तक जाने वाली सड़क पर क्रॉसिंग सर्विस लाइन को हटाकर उसके स्थान पर नई केबल डाली जानी है। यह कार्य रविवार 14 दिसंबर से शुरू किया जाएगा और 16 दिसंबर तक चलेगा। मेंटनेंस कार्य के चलते 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक लगातार तीन दिनों तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। कटौती का समय प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तय किया गया है। यानी इन तीन दिनों में रोजाना 6 घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली कटौती का असर मुख्य रूप से 11 केवी चार खंभा फीडर से जुड़े क्षेत्रों पर पड़ेगा। डिस्कॉम प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *