परवाह थीम पर सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत दुर्घटनाओं में कमी लाना है उद्देश्य

परवाह थीम पर सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत
दुर्घटनाओं में कमी लाना है उद्देश्य
अनूपपुर।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश में 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा माह 2025 की शुरुआत की गई है। जिसमें दुर्घटनाओं में 10ःकमी लाए जाने का लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए गए है। अनूपपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों मे परिशोधन कार्य करवाया जाएगा।
नुक्कड़ नाटक होगे आयोजित
ड्रिंक एंड ड्राइव तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की जाएगी हैवी व्हीकल चालक विशेष रूप से बस चालको की आंखों की जांच करवाए जाने हेतु नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्कूल कॉलेज में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *