परशुराम जयंती पर आज निकलेगी शोभायात्रा

रांची | अक्षय तृतीया के दिन शहर की धार्मिक और सामाजिक मारवाड़ी ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के श्री सालासर मंदिर से भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित और मंत्री कृष्ण लाल शर्मा ने बताया कि बुधवार को ब्रह्म समाज के जनक भगवान परशुराम का जन्मोत्सव है। इस उपलक्ष्य में सुबह 9 बजे सालासर मंदिर प्रांगण में हवन और पूजन का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य पुरोहित पंडित श्याम सुंदर भारद्वाज के सानिध्य में यजमान महेंद्र शर्मा सपत्निक हवन पूजन करेंगे। दोपहर 3 बजे भवन से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *