पेंड्रा में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राह्मण परिषद ने शोभायात्रा निकाली। यात्रा हनुमान मंदिर अंजनी वटिका से शुरू हुई और राम मंदिर पुरानी बस्ती में समाप्त हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। यात्रा में भगवान परशुराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने अपने घरों में रंगोली बनाई और दीप जलाए। महिलाओं ने थाल में भगवान परशुराम की आरती भी की। पूजा-अर्चना में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। कार्यक्रम में पेंड्रा, मरवाही और कोटमी से सर्व ब्राह्मण परिषद के पदाधिकारी, सदस्य, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। उन्होंने ब्राह्मणों और ऋषियों पर हो रहे अत्याचारों का अंत किया था। माना जाता है कि इस दिन भगवान परशुराम के साथ विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।


