परशुराम युवा मंच ने मनाया 21वां स्थापना दिवस:भगवान परशुराम की पूजा, गौ सेवा की; अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

चूरू शहर की पिंजरापोल समिति गोशाला में गुरुवार को परशुराम युवा मंच का 21वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और आरती की गई। कार्यक्रम के दौरान मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गौ माता को गुड़ खिलाकर गौ सेवा की। साथ ही भाजपा बीकानेर जिला संगठन प्रभारी पद पर नियुक्त हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ओम सारस्वत का अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने बताया कि परशुराम युवा मंच अपनी स्थापना के बाद से लगातार 21 वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष संदीप पाटिल ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया। वरिष्ठ नेता ओम सारस्वत ने गौ माता की सेवा को भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता को सभी देवताओं का स्वरूप माना जाता है। इस अवसर पर पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, वरिष्ठ नेता फतेहचंद सोती, विश्वनाथ राजगुरु, डॉ. मनोज योगाचार्य, योगेश गौड़, महेंद्र चौबे, जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बृजेंद्र दाधीच, सरपंच राकेश शर्मा, सुधाकर सहल, सुरेंद्र बावलिया, नित्यानंद कुदाल, बाबू पाटिल, दीपिका शर्मा, दिनेश शर्मा और कुलदीप शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *