पराली जलाएं नहीं, पैरा दान कर गौवंश की भूख मिटाएं : चंद्राकर

भास्कर न्यूज| ​महासमुंद क्षेत्र में पराली जलाने की बढ़ते मामलों को देखते हुए महासमुंद जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने खेत की उपज और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पैरा दान कर सकारात्मक संदेश दी है। चंद्राकर ने अपने कृषि कार्य पूरा होने के बाद खेत में पड़े पैरा को जलाने या व्यर्थ छोड़ने के बजाय उसे गौ-माता की सेवा के लिए दान कर दिया। ​स्वयं पैरा दान करने के साथ ही उन्होंने क्षेत्र के किसानों और आम जनमानस से भी इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया है। उन्होंने अपील की है कि किसान अपने खेतों के पैरा का दान गौशालाओं, गोधाम में करें। ताकि बेसहारा और आश्रित गौ-वंश को पौष्टिक चारा मिल सके। उन्होंने कहा कि, “गौ सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। पैरा दान करने से न केवल गौ-माता की भूख मिटेगी, बल्कि खेतों में पैरा जलाने से होने वाले प्रदूषण पर भी रोक लगेगी। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी संस्कृति और जीव-दया के संकल्प को निभाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *