पराली न जलाने वाले जालंधर, तरनतारन, अमृतसर के किसानों को किया सम्मानित

पराली-मुक्त खेती को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्णयोगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों को सीटी ग्रुप की तरफ से सम्मानितकिया गया। जिसके तहत पराली नहीं जलाएंगे, रंगला पंजाब बनाएंगे थीम केअंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जिसने स्वच्छ, हरित एवं सतत पंजाब केनिर्माण हेतु सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य उनकिसानों के प्रयासों को पहचान देना और सराहना करना था, जिन्होंने परालीजलाने के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाया है। इससे नकेवल मिट्टी की उर्वरता सुरक्षित रहती है, बल्कि वायु गुणवत्ता औरजनस्वास्थ्य की भी रक्षा होती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सीटी ग्रुप नेपर्यावरण जागरूकता, सतत विकास और सामुदायिक सहभागिता के प्रतिअपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराया। इस दौरान , तरनतारन,अमृतसर जिलों से आए किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर परचरणजीत सिंह चन्नी, चेयरमैन सीटी ग्रुप, डॉ. मनबीर सिंह मैनेजिंग डायरेक्टर,डॉ. संग्राम सिंह निदेशक, डॉ. शिव कुमार, डॉ. वनीत ठाकुर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *