परिक्षेत्रीय साहू संघ चारवाही में नवीन पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

भास्कर न्यूज | बालोद तहसील साहू समाज के अंतर्गत परिक्षेत्रीय साहू संघ चारवाही में गुरुवार को शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चारवाही परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 15 गांवों के ग्रामीण साहू समाज की नवीन कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र देकर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माता कर्मा के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसके साथ ही पूर्व में समाज की सेवा करने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। नवगठित परिक्षेत्रीय साहू संघ चारवाही में अध्यक्ष ध्रुव कुमार साहू, उपाध्यक्ष चंद्रभान साहू, सुशीला साहू, संगठन सचिव तामेश्वर साहू, नीलू गंजीर, सचिव धर्मेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सार्वा, न्याय प्रकोष्ठ के हेमलाल साहू, सह न्याय प्रकोष्ठ कुंदन साहू, सहसचिव भागीरथी साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ के झरेखा साहू को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू रहे। अध्यक्षता तहसील साहू संघ बालोद अध्यक्ष प्रेम साहू ने की। विशेष अतिथियों में हलधर साहू, पवन साहू, तोमन साहू,डोमेन्द्र साहू, दीपक कुमार साहू उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *