परिजनों के अनुरोध के बाद कुछ दिन और ऑब्जर्वेशन में रहेंगे कड़िया मुंडा

लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा की तबीयत में सुधार हो रहा है। उनका इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है, जहां उन्हें मंगलवार को डिस्चार्ज किया जाना था। लेकिन मुंडा के स्वजनों ने ही अभी कुछ दिन और डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखने का आग्रह किया, जिसके बाद डाक्टरों ने मरीज की स्थिति देखने के बाद अभी उन्हें आब्जर्वेशन में रखने का निर्णय लिया है। इससे पहले कड़िया मुंडा की तबीयत खराब होने के बाद पिछले सप्ताह ही भर्ती कराया गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सहित कई दिग्गज नेता उनसे मिलकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *