परिजन ने मोबाइल नहीं दिया तो 12 साल के बेटे ने लगा ली फांसी

मनेंद्रगढ़| आमाखेरवा केंवट मोहल्ले में बालक ने मोबाइल नहीं मिलने पर फांसी लगा खुदखुशी कर ली। मृतक कक्षा 6वीं का छात्र था। परिजन ने पुलिस को बताया कि 12 वर्षीय आकाश पिता विजय लकड़ा मोबाइल पर गेम खेलने और रील्स देखने का शौकीन था। वह घंटों मोबाइल पर समय बिताता था। परिवार ने उसे मना किया पर वह मान नहीं रहा था। घटना वाले दिन उसने अपने चचेरे भाई विक्रम से मोबाइल की मांग की। मोबाइल नहीं देने पर वह नाराज था। इसके बाद घर में बकरी बांधने वाली रस्सी से उसने फांसी लगा दी। परिजन की नजर पड़ने पर आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा गया, तब उसकी सांसें चल रही थी। अस्पताल लाने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *