बिलासपुर| परिजात कॉलोनी और आसपास के विभिन्न मोहल्लों के हिन्दू समाज को एक सूत्र में जोड़ने और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “हिन्दू सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 13 दिसंबर को दोपहर 3 बजे महाराष्ट्र मंडल परिसर, परिजात कॉलोनी में आयोजित होगा। इस आयोजन में परिजात कॉलोनी, परिजात एक्सटेंशन, परिजात किंगडम, परिजात शिला, प्रकाश कॉलोनी, श्रीराम विहार कॉलोनी, गणेश हाइट्स, ओम रेसिडेंसी, गीताांजलि एन्क्लेव, परिजात कैसल, मधुबन नगर, अयोध्या नगर, देवेंद्र नगर आदि क्षेत्रों के नागरिक शामिल होंगे।


