परिवहन मंत्री बोले- नोटिफिकेशन जल्द:ग्वालियर मेले में वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50% छूट को मंजूरी

माधव राव सिंधिया व्यापार मेले में वाहन खरीदी पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। इसकी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है। जिसके बाद नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। हालांकि मेले को लगे हुए 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन छूट के फेर में अभी ऑटोमोबाइल सेक्टर में रौनक नहीं लौटी है, क्योंकि अभी डीलर्स को नोटिफिकेशन का इंतजार है। यहां बात दें कि दैनिक भास्कर ने 16 दिसंबर के अंक में ‘ग्वालियर मेले में ऑटोमोबाइल को मिलेगी छूट, जल्द जारी होगा आदेश’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर के प्रकाशन के बाद ही ये तय हो गया था कि इस बार भी ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीदी पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं 120 साल पुराने मेले में वाहन खरीदी पर रोड टैक्स में छूट देने को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को 29 नवंबर को पत्र लिख चुके हैं। जिससे मेले का पुराना वैभव बरकरार रहे।
​​​​​
मेले में रोड टैक्स पर छूट मिलेगी
मेले में वाहन खरीदी पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी। इसकी मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। राव उदय प्रताप सिंह, परिवहन मंत्री, मप्र शासन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *