परिवहन विभाग की कार्रवाई:भोपाल में 9 वाहनों से 76 हजार रुपए वसूले, 4 वाहन जब्त

परिवहन आयुक्त ग्वालियर के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) भोपाल ने मंगलवार को रायसेन रोड और बैरसिया रूट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान लोक परिवहन बसों, स्कूल वाहनों, मालवाहक ट्रकों और मिनी ट्रकों की सघन जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 9 वाहनों से कुल 76 हजार रुपए समझौता शुल्क वसूला गया, जबकि 4 वाहन जब्त किए गए। आरटीओ टीम ने जांच के दौरान बिना परमिट संचालित एक स्कूल बस और एक ट्रक को जब्त किया। इसके अलावा दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर 2 मिनी ट्रक भी सीज किए गए। स्कूल और कॉलेज वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए परमिट शर्तों, स्पीड गवर्नर, ओवरलोडिंग और अधिक किराया वसूलने जैसे मामलों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान वाहन मालिकों को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नंबर प्लेट लगवाने के लिए भी जागरूक किया गया। आरटीओ का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिसमें बिना परमिट और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *