परिवहन विभाग के निर्णय पर पुनर्विचार करें : भाटी

बाड़मेर | शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने ग्रामीण अंचलों में संचालित बस सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर परिवहन विभाग के हालिया निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। विधायक भाटी ने पत्र में निजी बसों से कैरियर हटाने की प्रक्रिया को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए व्यावहारिक रूप से कठिन बताते हुए इसमें शिथिलता प्रदान किए जाने का आग्रह किया। पत्र में विधायक भाटी ने उल्लेख किया कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से निजी बसों के ऊपर लगे कैरियर हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ग्रामीण अंचलों में संचालित बस सेवाओं के संदर्भ में यह व्यवस्था आमजन के लिए गंभीर व्यावहारिक समस्याएं उत्पन्न कर रही है। विधायक भाटी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों की दैनिक एवं निर्माण संबंधी आवश्यकताएं शहरी क्षेत्रों से जुड़ी होती हैं। ग्रामीण यात्री बसों के माध्यम से अपने गांवों तक लकड़ी की पट्टियां, दरवाजे, लाइट एवं विद्युत सामग्री, पानी की फिटिंग से जुड़े पाइप, टंकी तथा छोटे निर्माण कार्यों में प्रयुक्त अन्य आवश्यक सामान लेकर आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *