श्रीगंगानगर| राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के चलते, थीम परवाह (केयर) के अंतर्गत परिवहन विभाग की ओर से रोड सेफ्टी जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें तिपहिया, चौपहिया एवं दुपहिया वाहनों पर बैनर लगाकर आमजन को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। वाहन रैली जिला परिवहन कार्यालय से शुरू होकर चहल चौक, शिव चौक से होते हुए इंदिरा वाटिका तक निकाली गई। रैली के दौरान जिला परिवहन अधिकारी अवधेश चौधरी ने शहर में चौपहिया वाहनों (कार, जीप) चालकों को सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चालने के लिए जागरूक किया एवं दोपहिया वाहन चालकों को गुलाब के फूल भेंटकर हेलमेट लगाकर ही वाहन का संचालन करन को समझाइश की। रैली के दौरान जिला परिवहन कार्यालय के समस्त कार्मिक, समस्त परिवहन निरीक्षक ऑटोमोबाइल डीलर्स, मोटर ड्राइविंग स्कूल एवं फिटनेस सेंटर्स के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


