छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में एक परिवार ने न्याय नहीं मिलने पर पुलिस के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की है। ग्राम पंचायत पांगरी के रहने वाले परिवार का आरोप है कि गांव के दबंगों ने उनकी निजी जमीन पर बनी दुकान को जबरन बंद करवा दिया। इसके साथ ही उनका सामाजिक बहिष्कार कर हुक्का-पानी तक बंद कर दिया गया। बच्चों को स्कूल-मंदिर जाने से रोक रहे है। थाने में शिकायत के बाद न्याय नहीं मिलने से परेशान परिवार शनिवार (13 सितंबर) को यह कदम उठाया। मामला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बच्चों को मंदिर-स्कूल जाने से रोका – पीड़ित परिवार पीड़ित परिवार ने बताया कि लगातार प्रताड़ना का शिकार हो रहे है तमाम लोगो तक शिकायत दिया गया लेकिन कार्रवाई नही हुई। गांव से लगातार प्रताड़ित होते हुए अंततः थाना परिसर में आत्मदाह के अलावा कोई चारा नही बचा, बच्चों को मंदिर जाने से मना किया जाता है स्कूल जाने से मना किया जाता है। न्याय नहीं मिलने पर उठाया कदम पीड़िता केशरिया साहू ने कहा कि हमारी निजी जमीन में बने होटल को बंद कराने के लिए गांव वाले परिवार को परेशान कर रहे है। SP ऑफिस, महिला आयोग सभी जगह हमने आवेदन दिया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पंचायत ने अब दुकान बंद करने के लिए नोटिस पकड़ा दिया है। गांव के 5 दबंग लोग दबाव बना रहे है। पूरे गांव वाले मीटिंग करके एक हो गए है। हमारे घर वालों को अलग कर दिया है। जो हमसे बात करेगा उसपर 1 हजार दंड रखा गया है। 2 छोटे बच्चे है उनसे भी स्कूल में कोई बात नहीं करता। उन्हें स्कूल से निकालने की कोशिश की जा रही है। न्याय नहीं मिलने पर अब मरने की सोची। समझाने के बाद मामला शांत पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में थाना परिसर में आत्मदाह करने वालों में निर्मला बाई साहू, उनकी बेटी केसरिया साहू और बहू तानेश्वरी साहू ने दो बच्चे शामिल थे। वे लगातार ग्रामीणों और पुलिस पर अत्याचार का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने किसी तरह उनके हाथों से ज्वलनशील पदार्थ और माचिस छीन ली। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। रायपुर में थाने के सामने महिला ने किया सुसाइड राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाने के सामने पति से परेशान होकर पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे छाती और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। शरीर में इन्फेक्शन हो गया। DKS अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की चौथे दिन मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर… …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… थाने में महिला ने बच्ची और खुद को आग लगाई..VIDEO: रायपुर में मां के साथ मासूम भी झुलसी; पति-पत्नी के बीच विवाद बनी वजह रायपुर में एक महिला ने थाने के अंदर अपनी दो महीने की बच्ची के साथ खुद को आग लगा ली। इससे दोनों झुलस गए। बताया जा रहा है कि, महिला अपने गोद में दूध मुंही बच्ची को भी पकड़ी हुई थी। घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…


