डौंडी | 2021 में नियुक्त शिक्षकों का परिवीक्षा अवधि 2024 सितंबर में समाप्त हो गया है, परंतु परिवीक्षा अवधि का एरियर्स राशि आज तक अप्राप्त है। इस संबंध में नवीन शिक्षक संघ ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौंडी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नवीन शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भागवत साहू, उपाध्यक्ष पुष्पाल भंडारी, स्मृति मिश्रा, हेमंत गुप्ता, तोमन साहू, प्रदीप साहू, वीणा साहू, रेखराज साहू, मिथलेश गंजीर, वंदना, प्रमोद साहू, चितरंजन कुमार, श्वेता बिसेन, गूंजा देवांगन, शीतल पाण्डेय, हिपेंद्र उपस्थित थे।


