परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत:रामगढ़ में बाजार टांड़ के पास टेंपो पलटा, शव सड़क पर रख परिजनों ने किया रोड जाम

रामगढ़ जिले के बाजार टांड़ स्थित साईं मार्बल के पास सुबह एक टेंपो पलटने से एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा जीएम कॉलेज भुरकुंडा में परीक्षा देने जा रही थी। मृतक की पहचान कोठार निवासी 20 वर्षीय नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जो संजय ठाकुर की पुत्री थी। वह अपने घर से भुरकुंडा जाने के लिए टेंपो में सवार हुई थी। बाजार के पास अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे नेहा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से नेहा को सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद टेंपो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को सदर अस्पताल से वापस दुर्घटनास्थल, बाजार टांड़ ले आए। वहां उन्होंने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस और कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और जाम हटाने की अपील की। पुलिस ने यातायात को दूसरे रास्तों से डायवर्ट कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *