जांजगीर| पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जांजगीर में परीक्षा पे चर्चा के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य खुशहाल कुमार चन्द्रा ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा एक महत्वपूर्ण पहल है, जो विद्यार्थियों को परीक्षा के दबाव से मुक्त करने और जीवन के वास्तविक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने परीक्षा पे चर्चा से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए और अपने ज्ञान और समझ का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए परीक्षा को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ देने की सलाह दी।


