6वीं से 12वीं तक के बच्चे तनावमुक्त परीक्षा दे सकें, इसके लिए प्रधानमंत्री की वर्चुअल माध्यम से परीक्षा पे चर्चा फरवरी के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का टारगेट दिया गया है। प्रदेश में 100% से अधिक रजिस्ट्रेशन कराकर कोरिया जिला अव्वल रहा। कोरिया को 27245 पार्टिसिपेशन का टारगेट मिला था और यहां 30,348 बच्चों के रजिस्ट्रेशन करा लिए गए हैं। यानी लक्ष्य से 11% ज्यादा। दूसरे नंबर पर बलौदा बाजार-भाटापारा व तीसरे नंबर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले रहे। दोनों ने भी 111-111 प्रतिशत परफार्मेंस रहा। प्रदेश में 10 जिलों का परफार्मेंस 100% या उससे अधिक रहा। 3 जिले में राजधानी रायपुर और बिलासपुर पिछड़ गए। रायपुर जहां 26वें पर रहा, तो उसके पहले बिलासपुर 25वें पर रहा। दुर्ग 17वें नंबर पर है। छग को प्रधानमंत्री से परीक्षा पे चर्चा के लिए 3073628 लोगों के पंजीयन का कुल टारगेट मिला था पर केवल 2926364 ही हो पाया है। कुल 95 फीसदी ही रजिस्ट्रेशन हुआ है। यह टारगेट से 5 फीसदी कम है। रायपुर व बिलासपुर जिले का परफार्मेंस खराब रहा है। रायपुर का कुल 33 जिलों में 26वां स्थान है वहीं बिलासपुर 25वें नबर पर है। रायपुर को 2,70,359 का टारगेट मिला था पर 2,39,482 ही रजिस्ट्रेशन हुए। बिलासपुर का लक्ष्य 2,15,056 था। इसमें 190705 ही रजिस्ट्रेशन हुए। देश में 10वीं-12वीं का का शेड्यूल जारी हो चुका है। परीक्षा पर चर्चा के लिए 4.5 करोड़ लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। अभिभावकों का सम्मेलन नहीं हुआ, प्राइवेट स्कूलों की रुचि नहीं
बताया जा रहा है बिलासपुर व रायपुर जिले में टारगेट पूरा करने जिला स्तर के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। पंजीयन करने वालों में प्राइवेट स्कूल के बच्चों की संख्या काफी कम है। उन्हें प्रेरित नहीं किया गया वहीं पालकों का भी स्कूलों में सम्मेलन नहीं किया गया। इसके कारण दोनों बड़े जिले लक्ष्य को निर्धारित समय पर पूरा नहीं कर पाए,जबकि छोटे जिले टारगेट से अधिक काम कर चुके हैं। महासमुंद की सृष्टि को बुलावा परीक्षा पे चर्चा के नवें संस्करण के लिए महासमुंद के नयापारा स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय की कक्षा 12वीं गणित संकाय की छात्रा कु. सृष्टि साहू का चयन किया गया है। उन्हें दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। प्रथम चरण में जिलों से 171 विद्यार्थियों के प्रश्नों से संबंधित वीडियो प्राप्त हुए थे।


