परीक्षा पे चर्चा- छात्रों से बात करेंगे पीएम मोदी:एग्जाम में तनाव-मुक्त रहने के टिप्स देंगे; इस बार पार्टिसिपेशन 6.76 करोड़ से ज्यादा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10 बजे सालाना ‘परीक्षा पे चर्चा’ (PPC) कार्यक्रम में देशभर के छात्रों से बातचीत करेंगे। 2026 के 9वें एडिशन में पीएम छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव-मुक्त रहने में मदद करने और लर्निंग पर फोकस के टिप्स देंगे। X पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- इस बार परीक्षा पे चर्चा जरूर देखें। इस साल बहुत ही दिलचस्प विषय हैं, खासकर तनाव-मुक्त रहने की जरूरत, सीखने पर ध्यान देना और भी बहुत कुछ। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका मैंने हमेशा आनंद लिया है, क्योंकि यह मुझे देश भर के होशियार दिमागों के साथ बातचीत करने का मौका देता है।”
27 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन का वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें पीएम अलग-अलग लोकेशन पर बच्चों से सवाल-जवाब करते नजर आए। पीएम मोदी ने 5 राज्यों दिल्ली, कोयंबटूर (तमिलनाडु), रायपुर (छत्तीसगढ़), देव मोगरा (गुजरात) और गुवाहाटी (असम) में छात्रों से सीधे बातचीत की है। PPC के 9वें एडिशन में 4.5 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड पार्टिसिपेंट्स और 2.26 करोड़ एक्स्ट्रा लोग थे, जिन्होंने अलग-अलग एक्टिविटीज में हिस्सा लिया। इस साल कुल पार्टिसिपेशन 6.76 करोड़ से ज्यादा हैं। परीक्षा पे चर्चा’ का एपिसोड सोनी Liv, प्राइम वीडियो और जी 5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर भी मिलेगा। परीक्षा पे चर्चा के वीडियो के कुछ मोमेंट्स… परीक्षा पे चर्चा से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *