परीक्षा से निष्कासित होने पर छात्रों का हंगामा:कोडरमा के जेजे कॉलेज में पत्थरबाजी, प्रोफेसर-छात्रों में मारपीट; पुलिस ने संभाला मोर्चा

कोडरमा के जेजे कॉलेज में सोमवार शाम को परीक्षा के दौरान एक छात्र को परीक्षा से निष्कासित किए जाने के बाद जमकर बवाल हुआ। आरआईटी कॉलेज के बीटेक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान विनाश शुक्ला नाम के छात्र को निरीक्षक ने कक्षा से बाहर जाने को कहा। विनाश की सहपाठी मनीषा कुमारी ने अन्य छात्रों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद कॉलेज के मुख्य द्वार पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति तब बिगड़ गई, जब छात्रों ने कॉलेज कर्मियों के साथ हाथापाई की और पत्थरबाजी शुरू कर दी। जवाब में कॉलेज कर्मचारी भी लाठी-डंडे लेकर बाहर आ गए। निरीक्षक पर बदतमीजी और मारपीट का आरोप सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने विनाश शुक्ला और मनीषा कुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। विनाश का कहना है कि उसने परीक्षा में कोई चोरी नहीं की। उसने निरीक्षक पर बदतमीजी और मारपीट का आरोप लगाया। विनाश ने दावा किया कि वह सभी के सामने प्रश्नों को हल कर सकता है। जेजे कॉलेज 22 अप्रैल से 2 मई तक आरआईटी कॉलेज के बीटेक परीक्षाओं का केंद्र बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *