परेशानी:धन्नोवाली गुरुद्वारा साहिब के पास सीवर ब्लॉक

जालंधर | गांव धन्नोवाली में सीवर जाम की वजह से गलियों में गंदा पानी जमा है। समस्या इतनी गंभीर बनी हुई है कि गांव में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी के बाहर सीवर का गंदा पानी इकट्ठा हो जाता है। ऐसे में संगत को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि समस्या संबंधी नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को बार-बार शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन सीवर की समस्या का हल नहीं हो सका है। परेशान लोगों ने कहा कि सीवर के पानी से बदबू, गंदगी और मच्छरों के कारण बीमारियां फैल रही हैं। प्रशासन इसे तुरंत ठीक करवाए नहीं तो प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *