लुधियाना| मंगलवार रात को चीमा चौक पर एक युवक को घायल कर लूटा गया। पीड़ित के परिजन थाने में शिकायत दर्ज कराने गए तो पुलिसकर्मी टालमटोल करते रहें। वहीं, परिजन पर्चा करवाने के लिए रातभर थाने के चक्कर लगाते रहे। फिर बुधवार की दोपहर गुस्साए लोगों ने चीमा चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।


