पर्चा खरीद प्रत्याशी आश्वस्त हो रहे, बोले- अब संदेश का इंतजार

रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। नामांकन पत्र भरने का तीसरा दिन बीत जाने के बाद भी प्रत्याशी केवल पर्चा खरीद रहे हैं, पर नामांकन नहीं कर रहे। तीन प्रमुख दल के संभावित प्रत्याशियों को अब भी अपनी-अपनी पार्टी के संदेश का इंतजार है। तीसरे दिन कुल 5 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। पर्चा खरीदनेवालों में झामुमो के रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर और भाजपा के संजय टोप्पो शामिल हैं। इसके साथ ही झामुमो से जुड़े 4, भाजपा से जुड़े 2 नेताओं ने टिकट खरीद लिए हैं। इससे पहले झामुमो से कतरीना तिर्की, वीरू तिर्की और भाजपा से सुजाता कच्छप पर्चा खरीद चुकी हैं। कांग्रेस में अब भी केवल सिंगल नाम रमा खलखो का ही है। शनिवार को मेयर पद के लिए किरण कुमारी, संजय टोप्पो, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर और प्रवीण कच्छप ने पर्चा खरीदा। इस हिसाब से मेयर पद का पर्चा खरीदने वालों की संख्या तीसरे दिन समाप्त होने के बाद अब 16 हो गई है। रामशरण तिर्की सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशी झामुमो नेता रामशरण तिर्की सबसे अधिक उम्रदराज नेता हैं। इनकी उम्र 70 साल है, जिन्होंने पर्चा खरीदा। ये झामुमो के सबसे पुराने एवं झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *