ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में मैच के दौरान मंगलवार को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में आग लग गई। यहां मेजबान पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच मैच खेला जा रहा था। जानकारी के मुताबिक स्टेडियम के बाहरी हिस्से में किसी कमरे में आग लग गई थी, जिसने हर किसी को चौंका दिया और बचावकर्मी इसे बुझाने में जुट गए। हालांकि, मामले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। BBL ने X पर आग का वीडियो पोस्ट किया… (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)


