पर्यटन को बढ़ाने देने “हरदा जल महोत्सव” का शुभारंभ:पर्यटकों के लिए वाटर स्पोर्ट्स का हुआ आयोजन, कलेक्टर- भविष्य में बड़े स्तर पर होगा आयोजित

हरदा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुरातत्व एवं पर्यटन विकास परिषद ने ‘हरदा जल महोत्सव’ का आयोजन किया। यह आयोजन हंडिया तहसील के ग्राम जोगा में नर्मदा नदी के तट पर हुआ। महोत्सव में हरदा जिले और आसपास के गांवों के पर्यटक शामिल हुए। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और वाटर स्पोर्ट्स, बोट रेस जैसी गतिविधियां आयोजित की गई। पर्यटकों ने जोगा और तेली की सराय में इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में डीएफओ अनिल चौपड़ा, संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा और संजीव नागू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। तेली की सराय में भी हुआ आयोजन
इस कार्यक्रम के तहत ग्राम जोगा में वाटर स्पोर्ट्स का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा तेली की सराय में पर्यटकों के मनोरंजन के लिये रैफलिंग और जिपलाइन गतिविधियों की व्यवस्था भी हुई। जोगा में वाटर स्पोर्ट्स व बोट रेस के साथ-साथ लाइव म्यूजिक, फन जोन व व्यंजन मेला भी रखा गया। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बनाना राइड, बम्पर राइड जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गई। बड़े स्तर पर किया जाएगा आयोजित
कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि ये आयोजन इस वर्ष पहली बार किया गया है। आयोजन की सफलता को देखते हुए इसे भविष्य में बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जिले के पर्यटकों का आभार व्यक्त किया। नर्मदा पैडल फेस्ट’ संपन्न
ग्रीन प्लैनेट बाइसिकल राइडर्स एसोसिएशन भोपाल के 30 स्टार राइडर्स बुधवार को हंडिया से साइकिल चलाकर जोगा पहुंचे। राइडर्स ने हंडिया से जोगा के रास्ते पर एडवेंचर साइकिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया। ये आयोजन ‘नर्मदा पैडल फेस्ट’ और ‘हरदा जल महोत्सव’ के तहत किया गया था, जिसे जिला प्रशासन और जिला पुरातत्व विभाग ने आयोजित किया। पर्यटकों ने जिला प्रशासन के प्रयासों से की सराहना की
जोगा किले पर भ्रमण के दौरान एक पर्यटक, वीणा पटेल ने हरदा जिले में पहली बार आयोजित ‘जल महोत्सव’ के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा, “इस तरह के आयोजनों से पर्यटकों का मनोरंजन तो होता ही है, साथ ही ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी मिलते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *