पर्यटन विभाग:कोलायत में बनेगा 100 किमी का धार्मिक सर्किट, 7 मंदिर शामिल होंगे

कोलायत विधानसभा क्षेत्र में नया धार्मिक सर्किट बनाने की तैयारी की जा रही है। देशनोक करणी माता मंदिर से शुरू होने वाले धार्मिक सर्किट में शीशा भैरव, सियाणा धाम, कोडमदेेसर भैंरू, कोलायत मुख्यालय, ग​ड़ियाला में करणी माता मंदिर के अलावा चारणवाला के पास नखतबन्ना धाम और कालीनाड़ी में भभूतासिद्ध के मंदिर को शामिल किया जाएगा। इस सर्किट से जांभोजी की तपोस्थली मुकाम भी नजदीक पड़ेगी। करीब 100 किलोमीटर लंबे इस धार्मिक सर्किट को बनाने करीब 200 कराेड़ रुपए खर्च हाेंगे। इसमें 27 किलोमीटर लंबी सड़कों के लिए 25 करोड़ की जरूरत है। इसके बाद इन धार्मिक स्थलों के विकास पर खर्च किए जाएंगे। पिछले बजट घोषणा में कोलायत मुख्यालय पर 2 करोड़ 50 लाख रुपए मिले हुए हैं, जिससे कोलायत तहसील मुख्यालय का जीर्णोद्धार होगा। पर्यटन विभाग ने कोलायत तहसील मुख्यालय और कपिल सरोवर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पीडीकाेर के कंसल्टेंट को कोलायत भेजा था। कंसल्टेंट कपिल सरोवर और आसपास करवाए जाने वाले कामों की डीपीआर बनाएगा। कोलायत विधायक अंशुमानसिंह ने भी कंसल्टेंट को सुझाव ​दिए। विधायक ने कंसल्टेंट को ट्रेजरी फांटे से सांखला फाटक तक हैरिटेज रूट बनाने, झझू से आनी वाली बरसाती नदी और नालों के पानी को अलग-अलग करने के लिए सीवरेज लाइन डालने और कपिल सरोवर पर महिलाओं के ​लिए रानी घाट को स्पेशल लुक देने और सुर​क्षित​ बनाने का सुझाव दिया। हैरिटेज लुक के लिए लाल पत्थर का होगा उपयोग, जगह-जगह लगेगी बेंच कोलायत को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक ​सर्किट का हिस्सा बनाने के लिए इसे हैरिटेज रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए कोलायत के कपिल सरोवर तक जाने वाले रास्ते पर लाल पत्थर लगाए जाएंगे। यह लाल भाठा लूणकरणसर के अलावा दूसरी जगहों से भी मंगवाया जाएगा। कपिल सरोवर तक पहुंचपे के लिए रास्ते में पर्यटकों के आराम के लिए बेंच, पानी की व्यवस्था, साइन बोर्ड, शौचालय आदि लगाए जाएंगे। धार्मि​क सर्किट के लिए इन मदों से की जाएगी पैसों की व्यवस्था : कोलायत विधानसभा क्षेत्र को धार्मिक सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए विधायक निधि के अलावा केंद्र सरकार की प्रसाद योजना से भी खर्च किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी मद सीएसआर और डीएमएफटी से भी राशि की व्यवस्था की जाएगी। धार्मिक सर्किट बन जाने से बीकानेर में एक और पर्यटन क्षेत्र ​विकसित हो जाएगा। तहसील ऑफिस को दूसरी जगह किया जाएगा शिफ्ट कोलायत का तहसील मुख्यालय कपिल सरोवर के किनारे है। इस वजह से यहां भीड़ रहती है। विधायक अंशुमानसिंह का कहना है कि तहसील कार्यालय शिफ्ट किया जाएगा। चार सालों में धार्मिक सर्किट तैयार किया जाएगा। राज्य के इस बजट में भी कोलायत को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए करीब 25 करोड़ रुपए तक मिलने की उम्मीद है। एक करोड़ से अधिक की राशि सड़कों के लिए मिल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *