पर्यावरण दिवस:500 पौधे रोपे गए, 60 छात्रों को इंटर्नशिप प्रमाणपत्र मिला, कर्मियों को मिला सम्मान

झारखंड जैव विविधता पर्षद रांची ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें प्रमुख रूप से सुबह प्रभात फेरी महात्मा गांधी पार्क से ऑक्सीजन पार्क तक निकली, जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। पीसीसीएफ सह सदस्य सचिव संजीव कुमार ने बताया कि इस वर्ष की थीम है प्लास्टिक उन्मूलन, शहर को प्लास्टिक मुक्त करने में सबसे ज्यादा श्रेय सफाईकर्मी का होता है और आज तक किसी ने भी उनलोगों को कभी सराहा नहीं है। यह पहली बार ऐसा हुआ है कि पर्षद 30 से ज्यादा उक्त कर्मियों को सम्मानित किया गया। दूर-दराज गांव के बच्चों को भी जैव विविधता में रुचि लाने के उद्देश्य से राज्य में सभी जिले के एक स्कूल को चिन्हित कर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 400 छात्र भाग लिए। विजयी छात्रों को पलाश भवन में पुरस्कृत किया गया। करीब 300 स्थानों को प्लास्टिक मुक्त किया गया। पर्षद ने 500 पौधों का रोपण भी किया। 60 स्नातक-स्नातकोत्तर छात्रों को एक माह से तीन माह तक के लिए पर्षद इंटर्नशिप करा रहा है, जिसमें उन्हें एकमुश्त राशि भी दी जाएगी। पर्षद द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता, आर्ट, क्राफ्ट प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। 550 प्रतिभागियों ने भाग लिए विजयी प्रतिभागी को पुरस्कृत उक्त दिवस के सुअवसर में किया गया। साथ ही जैव विविधता प्रबंधन समिति राजेश महतो, संजू देवी, सैनिचारवा तिर्की, अरुण कुमार महली, रेणु देवी, सुबोध कुमार, आदिल अजीम को सम्मानित किया गया। साथ ही मीडिया कर्मी कृतिका तिवारी, कुंदन चौधरी, जितेंद्र तिवारी, निलय सिंह, प्रीति भारद्वाज को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन देकर सम्मानित किया गया। पर्षद के पल्लवी भारती इंटर्न को एक्सेलेंस अवॉर्ड सदस्य सचिव ने दिया। सभी चयनित इंटर्न को सर्टिफिकेट मिले व पर्षद के सदस्य डॉ. प्रसेनजीन मुखर्जी को भी सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *