छात्र क्लब ग्रुप ने मंगलवार को गुप्ता भवन के निकट क्लब में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक की। क्लब की सभी यूनिट चिकित्सक मंच, पर्यावरण मंच, बुद्धिजीवी मंच, प्रौद्योगिकी मंच, कला संस्कृति व खेलकूद मंच, चाय विक्रेता मंच, श्रमिक कल्याण मंच, कृषक कल्याण मंच, हरे राम हरे कृष्ण मंच आदि के स्वयंसेवक मौजूद थे। संचालन मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांश ने किया।


