सिटी रिपोर्टर | बोकारो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में डीपीएस बोकारो ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी चमक बिखेरी है। प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय से संबद्ध नेशनल एजुकेशन ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन्हें संधारणीय विकास एवं पर्यावरणीय प्रबंधन में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचारी पद्धतियों और पर्यावरण चेतना के प्रति अटूट समर्पण के लिए प्रदान किया गया। बुधवार को वरीय उप प्राचार्य अंजनी भूषण व उप प्राचार्या शालिनी शर्मा ने सांकेतिक रूप से यह सम्मान प्राचार्य डॉ. गंगवार को सुपुर्द किया।


