अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद रॉबिन सिंह गंगोत्री से रामेश्वरम तक 3300 किलोमीटर की पदयात्रा पर हैं। इस पद यात्रा में कुल 9 राज्यों समेत 45 जिले शामिल हैं। बुधवार को पदयात्रा के दौरान वे झालावाड़ शहर में पहुंचे, जहां मामा भांजा चौराहा पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता शशांक श्रोत्रिय, उत्कर्ष शर्मा, प्रियांशु, वैभव, रीना समेत कई मौजूद थे। मामाभांजा चौराहा से मंगलपुरा होते हुए वे गढ़ परिसर स्थित गणेश मंदिर होते हुए मोटर गैराज पहुंचे। उन्होंने कहा कि राजस्थान का प्रवास का आखिरी दिन है। जल के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है। प्रतिदिन वे लगभग 35 से 40 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। पदयात्रा के दौरान मंगलपुरा टेक पर श्रीराम सेवा समिति की ओर से नीतीश शर्मा, हनी निगम, बलविंदर सिंह, मयंक शर्मा ने भी स्वागत किया।


