पलवल में राजस्थान का हथियार तस्कर काबू:KMP पर तलाशी में 5 पिस्टल बरामद; 30 जिंदा कारतूस, तीन मैगजीन भी पकड़ी

पलवल में एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक बड़े हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पांच पिस्टल, तीन मैगजीन और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कैंप थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हुई कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि उनकी टीम केएमपी एक्सप्रेस-वे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक हथियार तस्कर केएमपी पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केएमपी फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर नाकाबंदी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। आरोपी से बरामद हुए हथियार पूछताछ में संदिग्ध ने अपनी पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर गांव निवासी वकील सिंह के रूप में बताई। पुलिस ने उसके पास मौजूद काले रंग के बैग की तलाशी ली, जिसमें से पांच पिस्टल, तीन खाली मैगजीन और 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी हथियारों का कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। मध्य प्रदेश से खरीदे थे हथियार पुलिस पूछताछ में वकील सिंह ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार मध्य प्रदेश के बिलाली गांव से खरीदे थे और इन्हें राजस्थान के जयपुर में सिवेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी के पास से 3020 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस टिकट भी बरामद हुई। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियारों को जब्त कर लिया है। कैंप थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से उसके नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हथियार बेचने और खरीदने वाले अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर इस बड़े तस्करी गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *