पलामू में पांकी-बालूमाथ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कारीमाटी घाटी के ढलान में एक बेकाबू कोयला लदा ट्रक ने दो ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तरहसी थानाक्षेत्र के धूमा गांव निवासी बीरेंद्र राम (45) की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए। दोनों ऑटो में कुल 14 लोग सवार थे। तिलक चढ़ाने जाने के दौरान हादसा ये सभी लातेहार जिले के हेरहंज स्थित खपिया से तिलक चढ़ाने जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ऑटो सड़क किनारे झाड़ी में पलट गया। दूसरा ऑटो ट्रक के नीचे दब गया। घायलों में गिरेंद्र राम और सरजू राम समेत कई लोग शामिल हैं। कुछ लोगों के हाथ-पैर फ्रैक्चर हो गए। पांकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा जांच सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने परिजनों को समझाकर जाम हटवाया। स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए परिजन दो घंटे तक एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे। सुविधा नहीं मिलने पर वे अपने खर्च पर घायलों को ले जा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। एम्बुलेंस की सुविधा न मिलने से परिजनों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


