पलामू के युवक का बिहार में मिला शव:लाश के पास पड़ी थी बाइक; ट्रैक्टर ड्राइवर ने बुलाया था, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पारपहाड़ गांव निवासी रामराज यादव (35) का शव बिहार के गया जिले में संदिग्ध स्थिति में मिला है। शव डुमरिया थाना क्षेत्र के हूरमेठ गांव के पास जमुंदहा नाला से बरामद हुआ है। ड्राइवर ने ट्रैक्टर खराब होने की बात कही थी घटना गुरुवार की है। शव के पास से मृतक की बाइक, मोबाइल फोन और कुछ नकद राशि भी मिली है। मृतक के परिजनों के अनुसार, रामराज को उनके ट्रैक्टर ड्राइवर ने फोन करके बुलाया था। ड्राइवर ने ट्रैक्टर खराब होने की बात कही थी। इसके बाद रामराज का शव मिला। मृतक का कॉल डिटेल पुलिस खंगाल रही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रामराज की कहीं और हत्या कर शव को गांव से चार किलोमीटर दूर बिहार में ले जाकर फेंक दिया गया। मौके पर हरिहरगंज पुलिस इंस्पेक्टर चंदन कुमार, पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार और बिहार के बोदी बिगहा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मृतक का कॉल डिटेल पुलिस खंगाल रही है। नाक से काफी खून निकला था थाना प्रभारी चंदन कुमार के अनुसार, मृतक के नाक से काफी खून निकला था। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल पारपहाड़ गांव से करीब चार किलोमीटर दूर बिहार की सीमा में स्थित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *