पलामू पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। यह कार्रवाई 25 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर पनेरीबांध, शाहपुर (चैनपुर) में की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सबसे पहले फारूक अंसारी (20) को एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। फारूक से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर राजकुमार उर्फ राजा (20) और विक्की कुमार (18) को भी पकड़ा गया। इनके पास से बरवाडीह और चैनपुर से चोरी की गई दो अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया पुलिस द्वारा बरामद की गई मोटरसाइकिलों में एक होंडा शाइन, एक पैशन प्रो और एक सुपर स्प्लेंडर शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में फारूक अंसारी (पिता मुस्ताक अंसारी, निवासी पहाड़ी मुहल्ला, शहर थाना), राजकुमार उर्फ राजा (पिता प्रमोद पासवान, निवासी शाहपुर गढ़वा रोड हरिजन मुहल्ला, चैनपुर, पलामू) और विक्की कुमार (पिता प्रमोद कुमार मुण्डा, निवासी भंडरिया, गढ़वा) शामिल हैं।


