पलामू पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार:सड़क पर पत्थर रखकर लूट की योजना बनाई थी, घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा

पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी वारदात को टाल दिया है। सोमवार रात को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कोरटा चमरदोहरी जंगल में कुछ अपराधी लूटपाट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां ईटको से विश्रामपुर जाने वाली सड़क पर पत्थर लगाकर रास्ता रोका गया था। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद तीन युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नावाबाजार थाने में केस दर्ज कर लिया पकड़े गए आरोपियों में मनातू थाना क्षेत्र के टंडवा गांव का रविंद्र सिंह (24), नावाबाजार थाना क्षेत्र के रजदीरया गांव के उमेश सिंह (21) और राधे सिंह (22) शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे सड़क पर पत्थर रखकर वाहनों को रोकने और लूटपाट करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नावाबाजार थाने में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *