पलामू में आदिवासी गर्भवती महिला की मौत:हाथों पर चोट के निशान मिले, पति 25 दिन पहले मजदूरी से लौटा था

पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के हेन्देहास गांव की 19 वर्षीय अनिता कुमारी के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम को अनिता ने जहरीला पदार्थ का सेवन किया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। परिवार के सदस्य साप्ताहिक बाजार गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि अनिता अचानक गिर गई। उसे पहले बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर स्थिति के कारण एमएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति ने पारिवारिक विवाद से इनकार किया मृतका के भाई प्रमोद परहिया ने बताया कि दो साल पहले अनिता की शादी विनय परहिया से हुई थी। उन्होंने किसी पारिवारिक विवाद से इनकार किया। अनिता का पति विनय 25 दिन पहले ही मजदूरी से वापस लौटा था और घर पर ही रह रहा था। पोस्टमॉर्टम के दौरान अनिता के हाथों पर चोट के निशान और खून के धब्बे पाए गए। इससे आत्महत्या से पहले विवाद की आशंका जताई जा रही है। ससुराल पक्ष के लोग इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। घटना के बाद से विनय की तबीयत भी खराब है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *