पलामू में चेन स्नैचिंग की तीन वारदात:दो महिलाओं और एक पुरुष से पल्सर सवार बदमाशों ने छीनी सोने की चेन

पलामू के शहर थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की तीन घटनाएं सामने आई हैं। दो दिनों में दो महिलाओं और एक पुरुष के गले से सोने की चेन छीनी गई है। पहली घटना शुक्रवार शाम को चंद्रा रेजिडेंसी के पास हुई। अमरेश कुमार सिंह अपने घर के बगल की दुकान से बिस्कुट खरीदकर लौट रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके गले से 22 ग्राम की सोने की चेन छीनकर बायपास रोड की तरफ भाग गए। दूसरी घटना शनिवार सुबह आबाजगंज में हुई। नीलम देवी मॉर्निंग वॉक के बाद घर लौट रही थीं। आबाजगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास पल्सर बाइक पर सवार दो लोगों ने उनकी 14 ग्राम की सोने की चेन छीनकर कचहरी चौक की ओर फरार हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था और पीछे बैठे व्यक्ति ने गले में गमछा लपेटा हुआ था। तीसरी घटना शनिवार सुबह साढ़े छह बजे पुलिस लाइन रोड मेजर मोड़ पर हुई। पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की चेन छीनकर फरार हो गए। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि अमरेश कुमार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। अन्य दो पीड़ितों ने भी घटना की जानकारी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *