पलामू में थाना प्रभारियों का तबादला:तरहसी थाना प्रभारी बने आनंद राम, कहा- शांति व्यवस्था रहेगी प्राथमिकता

पलामू पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने जिले के नौ थाना प्रभारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में सब इंस्पेक्टर आनंद राम को पाटन थाना से स्थानांतरित कर तरहसी थाना का प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने सभी प्रभारियों को 24 घंटे के भीतर नए कार्यस्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। थाना प्रभारी बनने के बाद आनंद राम ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण की होगी। बेहतर कार्यशैली और आपराधिक मामलों में प्रभावी कार्रवाई को देखते हुए उन्हें थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन सब इंस्पेक्टर आनंद राम 2018 बैच के दरोगा हैं और सात वर्षों की सेवा में पहली बार उन्हें थाना प्रभारी बनाया गया है। उनकी पहली पोस्टिंग धनबाद जिले में हुई थी। पिछले एक साल से वे पलामू के पाटन थाना में कनीय सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थे। अब तक के कार्यकाल में उन्होंने कई आपराधिक मामलों में सराहनीय कार्य किया है, जिससे उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षा और एनसीसी में भी अव्वल रहे आनंद राम आनंद राम की प्रारंभिक शिक्षा रामगढ़ जिले के कोठार स्थित सरकारी विद्यालय में हुई। इंटर और स्नातक रामगढ़ कॉलेज से तथा स्नातकोत्तर बिनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से किया। उन्होंने एयरफोर्स विंग एनसीसी से ‘बी’ और ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। बिहार-झारखंड डायरेक्टरेट की ओर से आयोजित राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भी उन्होंने मैडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। थाना प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *