पलामू में दो अलग-अलग सड़क हादसे:घर के बाहर बैठी महिला की मौत, खड़े ट्रक से टकराकर युवक की जान गई

पलामू में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ढेला गांव में हुई। यहां सोमवार को 50 वर्षीय फूलपति देवी अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान पांकी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार दूसरी घटना हरिहरगंज थाना क्षेत्र में हुई। यहां एनएच 139 पर कौवाखोह बीकेएस इंटर कॉलेज के पास एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान छतरपुर के मड़वा गांव निवासी 20 वर्षीय अब्दुल हुसैन के रूप में हुई। वह छतरपुर से हरिहरगंज अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। एनएचएआई की एम्बुलेंस से उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *