पलामू में दो बाइक की भिड़ंत में दो की मौत:मकर संक्रांति मेले से लौटते वक्त हुआ हादसा, तेज रफ्तार में थी बाइक; 2 गंभीर

झारखंड के पलामू में मकर संक्रांति के मेले से लौटते समय हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। छतरपुर-जपला मुख्य मार्ग पर खेंद्रा गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में यह हादसा हुआ। दुर्घटना में 17 वर्षीय धीरज कुमार और 19 वर्षीय सरीकुस अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेदिनीनगर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों बाइक तेज गति से चल रही थीं, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई। धीरज कुमार खेंद्रा का रहने वाला था और अपने एक दोस्त के साथ मेला देखकर घर लौट रहा था। वहीं, सरीकुस अंसारी मंदेया गांव का निवासी था, जो एक अन्य व्यक्ति के साथ विपरीत दिशा से आ रहा था। छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *