पलामू में दो लड़कियों ने की शादी:परिवार को छोड़ सखी वन सेंटर में रह रही हैं दोनों, थाना पहुंचा मामला

झारखंड के पलामू में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। एक ही मोहल्ले में रहने वाली 25 और 21 साल की दो लड़कियों ने शादी कर ली है। दोनों ने फरवरी में रामगढ़ के एक धार्मिक स्थल पर शादी की। शादी के बाद एक लड़की ने बाल कटवाकर पति का रूप धारण किया, जबकि दूसरी ने सिंदूर लगाकर पत्नी की भूमिका अपनाई। सोमवार को जब एक लड़की के परिवार को इस शादी की जानकारी मिली, तो वे अपनी बेटी को वापस ले जाने पहुंचे। इस पर पति का रूप धारण करने वाली लड़की अपनी पत्नी को बचाने के लिए महिला थाने पहुंची। लड़कियां एक-दूसरे को पति-पत्नी मानती हैं महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला के अनुसार, दोनों लड़कियां एक-दूसरे को पति-पत्नी मानती हैं। परिवार वालों के समझाने के बावजूद दोनों अलग होने को तैयार नहीं हुईं। फिलहाल दोनों को सखी वन सेंटर में रखा गया है। दोनों लड़कियों का कहना है कि वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं और हमेशा साथ रहना चाहती हैं। परिवार के साथ रहने से इनकार करने पर पुलिस ने दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सखी वन सेंटर भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *