पलामू में पुलिस पिटाई से जख्मी युवक की मौत:18 दिन बाद रिम्स में दम तोड़ा, पिटाई के आरोप में थाना प्रभारी हो चुके हैं सस्पेंड

पुलिस की पिटाई से जख्मी पलामू के नावाबाजार निवासी महफूज अहमद (24) की मौत रांची के रिम्स अस्पताल में हो गया। 18 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद रविवार को महफूज ने दम तोड़ दिया। महफूज के मौत की पुष्टि सेंट्रल जेल के जेलर आशीष सिन्हा ने की है। लूट की योजना बना रहा था युवक पुलिस का दावा है कि महफूज को पांकी थाना क्षेत्र के कारीमाटी जंगल से लूट की योजना बनाते समय 5 मार्च को पकड़ा गया था। उसे तीन अन्य अपराधियों के साथ छह मार्च को जेल भेजा गया। पुलिस ने उनके पास से हथियार और गोलियां बरामद होने की बात कही है। जबकि महफूज के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने एक मार्च को छतरपुर डाली के भीखही से उसे गिरफ्तार किया था। जेल पहुंचते ही तबीयत हुई थी खराब जेल पहुंचते ही महफूज की खराब स्थिति को देखते हुए उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। सात जनवरी से वह रिम्स के आईसीयू में भर्ती था और तब से बेहोश था। महफूज के भाई इकबाल अहमद ने बताया कि पुलिस ने उनके भाई को मकान मालिक के साथ पकड़ा था। दो दिनों तक परिवार को कोई जानकारी नहीं दी गई। पांच मार्च को कोर्ट में आवेदन लगाया गया। अगले दिन पुलिस महफूज को बीमार हालत में कोर्ट ले गई। थाना प्रभारी हो चुके हैं निलंबित इस मामले में पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने नावाबाजार के थाना प्रभारी चिंटू कुमार को निलंबित कर दिया है। यह मामला विधानसभा में भी उठा था। परिवार ने महफूज को निजी अस्पताल में भर्ती कराने की मांग की थी। महफूज झोला छाप डॉक्टर था और उसे क्लिनिक से ही पुलिस पकड़ कर ले गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *