पलामू में फोरलेन निर्माण स्थल पर चलाई गोलियां, मजदूर जख्मी:बाइक सवार दो अपराधियों ने की 7 राउंड फायरिंग, रंगदारी मांगने की आशंका

मेदिनीनगर रांची नेशनल हाईवे निर्माण स्थल पर मंगलवार की शाम फायरिंग की घटना हुई। इसमें एक मजदूर के पैर में गोली लग गई। जख्मी हालत में उसका इलाज एमएमसीएच में चल रहा है। घटना सदर थानाक्षेत्र के जोरकोट में हुई। रंगदारी के लिए गोली चलाने का अंदेशा जाहिर किया गया है। यहां फोरलेन सड़क का टोल प्लाजा बनाया जा रहा है। सतबरवा थानाक्षेत्र के पोलपोल के रहने वाले रमोद भुईयां का पुत्र मनीष कुमार (25) सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान बाइक से दो व्यक्ति चेहरा ढके हुए पहुंचे और हथियार निकालते हुए पूछने लगे कि कौन काम करा रहा है। इसके बाद राज मिस्त्री को लक्ष्य कर फायरिंग करने लगे। बीवीईपीएल कंपनी भोगू से शंखा तक फोरलेन का निर्माण करा रही 7 राउंड गोली चलाई गई। इसी बीच मचान पर काम कर रहे मजदूर मनीष के पैर में गोली लग गई। फायरिंग के बाद अपराधी भाग निकले। इससे वहां मौजूद मजदूरों में अफरातफरी मच गई। अपराधियों के जाने के बाद निर्माण स्थल पर मौजूद लोग मजदूर को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। घटना की जानकारी सदर थाना को हुई। छानबीन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। बीवीईपीएल कंपनी भोगू से शंखा तक फोरलेन का निर्माण करा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *