पलामू में बिजली का तार जोड़ते वक्त हादसा:65 वर्षीय बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, बचाने गई बहू भी झुलसी

पलामू में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गाजी बिहरा गांव में यह दर्दनाक हादसा सामने आया। घर में बिजली का तार जोड़ते समय 65 वर्षीय हरि साव को करंट लग गया। बच्चों की चीख सुनकर उन्हें बचाने पहुंची 35 वर्षीय बहू सोनी देवी भी करंट की चपेट में आ गई और जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने हरि साव को मृत घोषित कर दिया। सोनी देवी का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हरि साव का पोस्टमॉर्टम अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *