पलामू में बोलेरो ने सड़क किनारे बाइक को टक्कर मारी:तीन युवक गंभीर रूप से घायल, टक्कर मारकर बोलेरो आहर में घुसी

छतरपुर-जपला मार्ग पर राजकीय उत्क्रमिक मध्य विद्यालय के पास देर रात एक बोलेरो वाहन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो हादसे के बाद सड़क किनारे पानी से भरे आहार में गिर गई। हालांकि, बोलेरो में सवार लोग सुरक्षित रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती घटना में दीपक पासवान, मंटू पासवान और राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल मदनपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। दीपक पासवान के दाहिने पैर की जांघ की हड्डी टूट गई है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने जब्त किए वाहन, फरार आरोपी की तलाश घटना के बाद बोलेरो में सवार सभी लोग फरार हो गए। छतरपुर थाना की पुलिस सहायक अवर निरीक्षक परमानंद पाल के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पानी में गिरी बोलेरो को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले आई है। फरार आरोपी की तलाश में कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *